Popular Posts

Friday, November 12, 2010

मानव समज और संस्कृति का विकास ।
संक्षिप्त परिचय
भाग- 1

                        
दिनांक – 1.11.2010
भारतीय समाज की संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति है। मानव संस्कृति का प्रारंभ करोड़ो बर्ष पहले हिमालय के गोद मे शुरु हुआ। स्वर्ग का क्षेत्र हिमालय पर्वत था। जाहाँ मानव की उत्पत्ती हुई । जैसा की हमारे वेद पुराणों मे लिखा है, ईश्वर या सर्वशक्तिमान ने सर्वप्रथम एक पुरुष, स्त्री को जन्म दिया। ( यह जोड़ा शंकर और पार्वती) इस जोड़े से दो पुत्र उत्पन्न हुए एक सूर और दुसरा असूर कहलाया। यह सूर,असूर दोनो भाई के वंश धिरे-धिरे बड़ते रहे। सूर सभाव से बड़े ही सौम्य, मन्नशिल, प्रतिभाशालि और उनका आहार सात्विक था। दूसरा पुत्र असूर का स्भाव क्रोधी, उदंन्ड एवं उनका खान-पान मांस, तामसिक भोजन प्रिय थे। कुछ समय पश्चात दोनो भाईयों मे लड़ाई होने लगी। यह लड़ईयाँ युध्द मे परिवर्ती होता गया। एक समय ऐसा आया असूर लोग स्वर्ग मे अत्यन्त उत्याचार करने लगे उनसे स्वर्ग की संस्कृति को खतरा पैदा हो गया तब उनके पर दादा ने देव आदि देव (शिव जी) दोनो भाईयो को अलग करने के लिये यह आदेश दिया कि बड़े भाई सूर और उनकी संन्ताने यही स्वर्ग मे रहेगें और असूर एवं उनकी संन्ताने वलूच्य देश (आज कल इसका नाम बलूचिस्तान है।) मे जा के रहे। इस प्रकार दोनो दूर रहेंगे तो उनके मध्य युध्द होने का खतरा नही होगा। (चूंकि शिव दोनो ही भाईयों के पूज्यनिय थे। इस लिए आज भी मक्का मदिना मे शिव लिंग का होना बताया जाता है।) 
याहाँ इस आदि काल का एक युध्द संक्षेप मे इस प्रकार है । इस काल के विख्यात असूर महिषासूर ने स्वर्ग मे बहुत उत्पात मचा रखा था । इस असूर को युध्द मे मारना अकेले किसी देवता के वश मे नही था। सभी देवताओ ने मिल कर इसका उपाय सोचा कि हम सारे देवता मिल कर उस असूर का बध करें। परन्तु यह एक निकृष्ट कार्य होगा। और यह युद्ध के नियम के विपरित भी यह विचार कर सभी देवता एकत्रित हो इस समस्या का हल ढूँढने के लिए देव आदि देव शंकर के पास गये। सभी देव मिल कर शिव से बोले कि आप ही अकेले ही महिषासूर (महिष का अर्थ भैंस है, महिषासूर चूंकि भैसे कि सवारी करता था इसलिए उसका नाम महिषासूर पड़ा।) का संहार कर सकते हैं। शिव वोले- मै आप के समाज का प्रथम पुरुष सभी मेरे लिए समान हैं। महिषासूर से युध्द करते समय क्रोध वश मैने आपने पशुपति अस्त्र का (आज वर्तमान समय के दो परमाणु बम पुरी दुनिया को समाप्त कर सकता है, शिव का एक पशुपति अस्त्र पुरी दुनियाँ को नष्ट कर सकता था।) प्रयोग कर दिया तो संसार की सम्पुर्ण  सृष्टी का विनाश हो जायेगा इसलिए यह काम मै नही कर सकता, कोई दूसरा ऊपाय सोचों। सभी देवता ने इस समस्या को हल करने का भार शिव पर ही छोड़ दिया। तब शिव ने यह युक्ति निकाला कि हम सभी का तेज, प्रताप और अस्त्र से लैस एक प्रति मूर्ती बनाकर ही इस असूर का संहार किया जा सकता है। युध्द करने के लिए किसी को विना कारण ललकारा नही जाता है। इसलिए इस प्रति मूर्ती (दुर्गा) को नारी का रुप दिया गया। क्योकि शुरु से ही नारी रुप पुरुष के लिए आर्कषण का केन्द्र रहा यह पुरुष का प्रारभ्य प्रकृति की ही देन है। दुर्गा श्रगांर करके हिमालय के गुफा कंद्राओ के पास जाकर बैठ गई। जहाँ महीषासूर दुर्गा के रुप यौवन पर मुग्ध हो कर उसकी ओर आक्रर्षित हो दुर्गा के पास गया और फिर दोनो मे घमासान युध्द शुरु हुआ। युध्द करते-करते सात दिन गुजर गये। भुखी-प्यासी दुर्गा अपना होश-हवास खो बैठी शरिर काली पड़ गई।  ( इसीलिए दुर्गा का एक रुप काली एवं दूसरा नाम श्यामा है।) और रोद्र रुप मे रण चड़ी बन नरो के सर काट कर खून से अपना प्यास बुझाने लगी दुर्गा का यह उन्मादि रुप देख सब देव घबारा कर फिर से शंकर के पास पहुचें और उनसे देवी को रोकने के लिए प्रर्थना करने लगे। तब शिव जी युध्द क्षेत्र के भूमि पर लेट गये दुर्गा लड़ते-लड़ते अचानक लाश समझ कर अपना एक पैर शिव पर रख दिया अपराध बोध होने पर लज्जा के कारण उनके मुँह से जिभ बाहर निकल आया। इसीलिए काली मुर्ती मे काली की जिभ बाहर निकली हुई होती है। इस युध्द मे महिषासूर मारा गया। एक मर्द कि तरह महिषासूर से लड़ने के कारण दुर्गा का एक नाम महीषासूरमर्दिनी पड़ा । ( दुर्गा की प्रतिमा मे दुर्गा के पैरो तले भैंस और असूर की मुर्ती को प्रदर्शित किया जाता है।) आज भी पहाड़  एवं अन्य समुदायो के लोग शक्ति के उपासक दुर्गा की पूजा करते हैं।      
स्वर्ग मे सूरो के संन्तने धिरे-धिरे बड़ते रहे उधर असूरों के । स्वर्ग में सूरो की संख्या अधिक  हो जाने पर वहाँ  नियम-कानून बनाया गया । देवताओं मे से जो भी स्वर्ग का नियम तोड़ता, उसे दंड स्वरुप नर्क मे जा कर निवास करने का आदेश दिया जाता । नर्क का क्षेत्र (नर के न रह पाने वाला जगह) का निर्धारण ऊपर से सुदूर निचे की ओर अर्थात जाहाँ (हिमालय) से गंगा निलकर समतल पर बहती हो। (जहाँ खाने पिने से लेकर जिन्दा रहने के लिए पल-पल संघर्ष करना पड़ता था। जैसे अंग्रेजी शासन काल का काला-पानी) पहाड़ के निवासी आज भी उपर या निचे को जा रहे हैं शब्दो का प्रयोग करते हैं। स्वर्ग से निकाले गये यह देव और देवी दंड स्वरुप नर्क के निवासी बने और धिरे-धिरे नर्क मे देव और देवीयो के संन्तानो का विकास होता गया। उसी काल मे स्वर्गं निवासीयो का दुसरा वर्ग किन्नरियों, नृत्क,नृर्तकिओ का था। उन्हे हिमालय का दूसरा क्षेत्र ( वर्तमान मे हिमांचल प्रदेश )  मे रहने को दिया गया । (बहुत बर्षो तक इस जगह का नाम किन्नरियो का निवास स्थान होने के कारण किन्नर देश के नाम से जाना जाता रहा। वर्तमान मे इसका नाम बदल कर हिमांचल प्रदेश के किनोर जिला हो गया है।) इस प्रकार स्वर्ग समाज को व्यवस्थित किया गया। धिरे-धिरे दंड पाये स्वर्ग के देव लोगों ने मनुष्यों के रहने के लिए नरक को भी स्वर्ग जैसा बना दिया। इस काल मे मानव अपने जप-तप के वल पर साधु-संन्त ऋषि मुनी बने उन्होने देव आज्ञा से वेद-पुरोणो की रचना की इस समय का मानव अपने पूर्वजो देवो के साथ सिधे संम्पर्ख मे रहें।  धिरे-धिरे यह वंश बड़ता रहा । इस प्रकार देव समाज का फैलाव हुआ। यह देव समाज हिमालय एवं पृथ्वी से कब समाप्त हुए यह कहाना कठिन है, परन्तु यह अनुमान लगाया जाता है कि अवश्य ही किसी भंयकर प्राकृतिक प्रलय ने इस उन्नत समाज का विनाश कर दिया होगा। प्रलय के खत्म होने के बाद बचे हुए मनुष्यों ने अपने समाज का फिर से निर्माण किया। आदि काल के अन्तिम चरण पर तक आते-आते मानव जाति छोटे-छोटे समुदाय बनाकर जंगलो मे खर पतवारों से बने घरो मे रहाना सिख गये  थे। इस तरह एक युग खत्म हो दूसरा पहला युग सत्य युग शुरु हुआ। हमारे पूर्वजों ने युगों को चार भागो मे बाँटा। पहला -सत्य युग । ( इस युग मे सब कुछ सत्य था। झूठ का नामोनिशान नही था। यह सत्य युग कहलाया।) दूसरा - त्रेता युग। (मानव जाती का तिसरा पड़ाव यदि प्ररम्भिक काल को जोड़े तो युग पाँच हो जोयेगें 2-सत्य युग 3-त्रेता युग 4-व्दपर युग 5- कली युग)  होने के तिसरा पड़ाव होने के कारण यह त्रेता कहलाया।)  तिसरा - व्दापर युग। (युग के मध्य का समय होने के कारण व्दापर कहलाया।) चौथा - कली युग। ( यह युग इन तिनो युगो से बड़ा एवं अंन्तिम युग है। ) इस प्रकार मानव संस्कृति और समाज का एक युग के समाप्ती पर फिर से नवनिर्माण होता रहा। पहला सत्य युग –इस इस युग मे भी हिरण्य कश्यप  नामक एक परक्रमी दानव पैदा हुआ।   इस दानव ने मानव समाज मे बहुत उतपात रखा था। हिरण्य कश्यप से मानव समाज त्राही- त्राही कर उठी तब पुरा समाज इस राक्षस से मानव जाती के रक्षा के लिए अपने पूर्वज देवो का स्मरण करने लगे उस समय विष्णु प्रहलाद के रुप मे जन्म लेकर हिरण्य कश्यप का वध्द कर मानव समाज को इस राक्षस से मुक्ती दिलाई। पृथ्वी पर अब तक सैकड़ो बार रामायण और महाभारत हो चूके हैं। मानव अपने पूर्वजो से मिली संस्कृति और वस्तुओ को सहेजता चला गया। फिर त्रेता युग मे पुरुषो मे उत्तम (अच्छा) पुरोषोत्तम राम का जन्म फैजाबाद जिले मे अयोधा नगरी मे हुआ जो की आज भी हम सब के सामने मौजूद है। इस युग के बाद व्दापर युग आया इन दोनो कालो के घटनाओ एवं मनुष्य समाज की संस्कृति का विवरण महाभारत मे विस्तार से उल्लेख किया गया है। व्दापर काल के अन्तिम राजा परिक्षित हुए। राजा का असमय मृत्यु हो जाने के करण  उनका पुत्र जन्मेजय राज गद्दी पर बैठा। जन्मेजय का मंदिर पंजाब प्रदेश मे आज भी मौजूद है। व्दापर काल की समाप्ती का हम सबको पता है। वास्तव मे महाभारत और रामायण दोनो ग्रंथो का इतना अधिक प्रचार-प्रसार हुआ कि हमारे समाज के प्रत्येक आदमी के दिलो-दिमाग मे रच बस गया । याहाँ पर इन दोनो पुस्तको का उल्लेख करना मानव संस्कृति के विकास की कहानी का क्रम बनाए रखने के लिए किया गया।
                                                            क्रमश............

No comments: